हिमाचल के लाहौल स्पीति में पहाड़ी गिरने से दर्दनाक हादसा, भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि

हिमाचल के लाहौल स्पीति में पहाड़ी गिरने से दर्दनाक हादसा, भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि

हिमाचल: हिमाचल के लाहौल स्पीति में पहाड़ी गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ. कडू नाला के पास गिरे पहाड़ के मलबे में टैक्सी दब गई. भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई. बचाव दल ने एक घायल को सुरक्षित बाहर निकाला. मलबे में अन्य लोगों की तलाश में रेस्क्यू जारी किया. 

सड़क खुलने के बाद टैक्सी पांगी जा रही थी. अचानक भूस्खलन से टैक्सी मलबे की चपेट में आई. हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक और हड़कंप मच गया. तिंदी पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा.जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए लोग चंबा के रहने वाले थे.

हादसा उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास हुआ. यहां अचानक पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी जा रही टैक्सी मलबे में दब गई. एक घायल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश के लिए पुलिस और बचाव दल अभियान चला रहे हैं.

उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग भूस्खलन के कारण बंद था. इसी वजह से टैक्सी में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे. शुक्रवार को सड़क बहाल होने के बाद वाहन पांगी की ओर रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और टैक्सी उसकी चपेट में आ गई.