वृंदावनः वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ है. स्टीमर पलटने से 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई. पीएम मोदी ने वृंदावन नाव हादसे पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट की.
उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से गहरा दुख हुआ. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है.