नई दिल्लीः भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर ट्रंप ने फिर बयान दिया है. अपने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में सांसदों से ट्रंप ने कहा कि मैंने पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की जान बचाई थी. अगर मैं दखल न देता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते.
मेरे दखल से भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला न्यूक्लियर टकराव टल गया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि अगर मैं हस्तक्षेप न करता तो 3.5 करोड़ लोगों की मौत होती.