खामेनेई की मौत पर ट्रंप का बयान, कहा-इतिहास का सबसे क्रूर शख्स मारा गया, ईरान को क्रूरता से आजादी मिली

खामेनेई की मौत पर ट्रंप का बयान, कहा-इतिहास का सबसे क्रूर शख्स मारा गया, ईरान को क्रूरता से आजादी मिली

नई दिल्ली: अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला जारी है और ईरान भी हर हमले का करारा जवाब दे रहा है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू ने हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने का दावा किया है. ईरानी मीडिया (प्रेस टीवी) ने भी खामेनेई के मौत की पुष्टि की है. 

ईरानी मीडिया के हवाले से बहुत बड़ी खबर मिली है. US-इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत हुई. ईरानी मीडिया प्रेस टीवी ने की मौत की पुष्टि की. खामेनेई की मौत के बाद ईरान में शोक है. ईरान में 40 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया.

ईरानी सेना ने हमले तेज करने की चेतावनी दी. IRGC ने बड़े हमले की चेतावनी देते हुए कहा कि यह अपराध माफ नहीं किया जाएगा. थोड़ी देर में इजरायल, US बेस पर हमले होंगे.