उदयपुर: उदयपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. डबोक थाना क्षेत्र में एक एनीकट में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक कि मृतक बच्चों की उम्र 12 से 15 साल के बीच थी.
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुँची और काफी मशक्कत के बाद बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया.फिलहाल पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि बच्चे नहाने या खेलने के लिए एनीकट में उतरे थे, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ. घटना की जानकारी मिलने पर पूरे इलाके में शोक की लहर है. स्थानीय लोग परिवारों के प्रति संवेदना जता रहे हैं.
उदयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर:
-एनीकट में डूबने से चार बच्चों की मौत
-मृतक बच्चों की उम्र बताई जा रही 12 से 15 साल के बीच
-डबोक थाना इलाके की घटना
-सिविल डिफेंस की टीम ने शवों को निकाला बाहर