नई दिल्ली: UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2025 फाइनल रिजल्ट जारी किया गया. UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में 958 कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया. जारी रिजल्ट में कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए. IFS के लिए 55 और IPS के लिए 150 कैंडिडेट्स का चयन हुआ. राजस्थान के रावतभाटा निवासी अनुज अग्निहोत्री ने देश में टॉपर किया. UPSC सिविल सर्विस 2026 प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित हुई थी.
22 से 31 अगस्त 2025 तक मेन्स एग्जाम आयोजित किए गए थे. चयनितों के लिए 27 फरवरी 2026 को पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू खत्म हुए थे. कैडर अलॉटमेंट के लिए 2017 से 'जोन सिस्टम' की व्यवस्था खत्म चली आ रही है. केंद्र सरकार ने इसकी जगह नई 'कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026' लागू की है. इसके तहत अब 'साइकिल सिस्टम' के जरिए अफसरों के कैडर का बंटवारा होगा.
ये पॉलिसी IAS, IPS और IFoS के लिए चयनित उम्मीदवारों पर लागू होगी. साथ ही UPSC ने अब तक सभी स्टेट और UTs के कुल 25 कैडर बनाए थे. इन्हें जियोग्राफिकली 5 जोन नॉर्थ, वेस्ट, साउथ, सेंट्रल और ईस्ट में बांटा गया था. UPSC मेन्स क्लियर करने के बाद कैंडिडेट्स DAF II फॉर्म भरते थे. जिसमें पहले जोन और फिर स्टेट प्रिफरेंस चुनने का मौका मिलता था. स्टेट कैडर की बजाय नई नीति में सभी 25 कैडरों को अल्फाबेटिकल ऑर्डर में अरेंज कर 4 ग्रुप्स में डिवाइड किया गया.
4 ग्रुप्स में डिवाइड:
ग्रुप-1 में AGMUT (दिल्ली/केंद्र शासित प्रदेश), आंध्र प्रदेश, असम-मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़,
ग्रुप-2 में गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश,
ग्रुप-3 में महाराष्ट्र, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु,
ग्रुप-4 में तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल शामिल