नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है. 1 अगस्त से अमेरिका में आने वाली जेनेरिक दवाओं पर अगले 2 साल तक ड्यूटी फ्री रहेगी. तीसरे साल से 1 साल के लिए 100%, फिर 200% ट्रेरिफ लागू होगा.
GENERIC PHARMA MANUFACTURING को अमेरिका में शिफ्ट करना मकसद है. जो कंपनियां तय समय में अमेरिका में प्लांट नहीं लगाएंगी, उन्हें भारी टैरिफ का सामना करना पड़ेगा. PATENTED, BRANDED और INNOVATIVE DRUGS पर मौजूदा नीति में कोई बदलाव नहीं होगा.