नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है. डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, ईरान अब अमेरिका की शर्तों पर सहमत होता दिख रहा है. उन्होंने कहा कि ईरान ने परमाणु हथियार न रखने पर सहमति जताई है और वह अपनी परमाणु सामग्री वापस करने के लिए भी तैयार है.
ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होता है, तो स्थिति फिर से युद्ध की ओर बढ़ सकती है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीजफायर (युद्धविराम) बढ़ेगा या नहीं, इस पर अभी कुछ निश्चित नहीं कहा जा सकता.
उनके इन बयानों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर ईरान-अमेरिका संबंधों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.