राजस्थान में वाहन बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, सालाना 20.28% की बड़ी बढ़ोतरी... अगस्त में 1 लाख 35 हजार से अधिक वाहनों की बिक्री

राजस्थान में वाहन बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, सालाना 20.28% की बड़ी बढ़ोतरी... अगस्त में 1 लाख 35 हजार से अधिक वाहनों की बिक्री

जयपुरः राजस्थान में वाहन बिक्री ने रफ्तार पकड़ी है. अगस्त में प्रदेश में 1 लाख 35 हजार 918 वाहनों की रिटेल बिक्री हुई. पिछले साल अगस्त में 1 लाख 13 हजार 6 वाहन बिके थे. वाहन बिक्री में सालाना 20.28% की बड़ी बढ़ोतरी हुई है. टू-व्हीलर बिक्री 19.61% बढ़ी है. अगस्त में 94,246 दोपहिया वाहन बिके. थ्री-व्हीलर बिक्री में 38.04% का उछाल आया है. 

अगस्त में 4,819 थ्री-व्हीलर बिके. पैसेंजर व्हीकल बिक्री 15.79% बढ़ी है. अगस्त में 20,010 कारों की रिटेल बिक्री हुई है. कमर्शियल व्हीकल बिक्री 20.37% बढ़ी है. अगस्त में 6,493 कमर्शियल वाहन बिके है. ट्रैक्टर बिक्री में 28.62% की बढ़ोतरी हुई. अगस्त में 9,901 ट्रैक्टर बिके. कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की बिक्री भी 28.65% बढ़ी. अगस्त में 449 यूनिट की रिटेल बिक्री हुई है.