Nikay Chunav 2026: मतदाता अब घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे अपना नाम, राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर Search Voter सुविधा उपलब्ध

Nikay Chunav 2026: मतदाता अब घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे अपना नाम, राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर Search Voter सुविधा उपलब्ध

जयपुर : राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव से जुड़ी खबर सामने आयी है. मतदाता अब घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर 'Search Voter' सुविधा उपलब्ध है.

जिला, नगरीय निकाय, नाम, पिता/पति का नाम और आयु से सर्च कर सकेंगे. Voter ID/EPIC नंबर से भी मतदाता सूची में नाम खोजने की सुविधा है. सर्च करने पर वार्ड, पार्ट नंबर, क्रम संख्या और मतदान केन्द्र की जानकारी मिलेगी. 

मतदान केन्द्र का पता, विधानसभा क्षेत्र और अन्य विवरण भी प्रदर्शित होगा. राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाताओं से अपील है कि मतदान से पहले ऑनलाइन अपना नाम और मतदान केन्द्र जरूर जांचें.