Nikay Chunav 2026 Phase 1: राजस्थान नगर निकाय चुनाव में पहले चरण का मतदान संपन्न, 76.04 प्रतिशत वोटिंग दर्ज, 73 नवगठित निकायों में पहली बार हुआ चुनाव

Nikay Chunav 2026 Phase 1: राजस्थान नगर निकाय चुनाव में पहले चरण का मतदान संपन्न, 76.04 प्रतिशत वोटिंग दर्ज, 73 नवगठित निकायों में पहली बार हुआ चुनाव

जयपुरः राजस्थान नगर निकाय चुनाव में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है. 162 नगर निकायों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ. पहले चरण में 76.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. 162 निकायों में 5,393 वार्डों के लिए मतदान हुआ. पहले चरण में 7,683 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए. 57,52,278 मतदाताओं में से 43,73,757 ने मतदान किया. पहले चरण में कुल 20,623 प्रत्याशी मैदान में रहे. 162 निकायों में 4 नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगरपालिकाएं शामिल रही. 73 नवगठित निकायों में पहली बार चुनाव हुआ. 89 पुराने निकायों में पिछले चुनाव में 74.76% मतदान रहा था हालांकि अंतिम मतदान आंकड़े देर रात तक जारी होंगे. 

शाम 6 बजे तक कुल मतदान 72.09% रहा. कुल 57,52,280 मतदाताओं में से 41,46,667 ने मतदान किया. जिलेवार मतदान प्रतिशत: अजमेर- 83.03%, अलवर- 67.45%, बालोतरा- 76.00%, बांसवाड़ा- 67.01%, बारां- 76.54%, बाड़मेर- 81.07%, ब्यावर- 74.44%, भरतपुर- 74.41%, भीलवाड़ा- 63.99%, बीकानेर- 68.20%, बूंदी- 74.29%, चित्तौड़गढ़- 64.37%, चूरू- 69.87%, दौसा- 82.95% मतदान हुआ.    

सबसे ज्यादा मतदान जयपुर मेंः
डीडवाना-कुचामन- 72.06%, डीग- 85.39%, धौलपुर- 75.54%, डूंगरपुर- 65.00%, श्रीगंगानगर- 78.41%, हनुमानगढ़- 83.55%, जयपुर- 86.19%, जैसलमेर- 79.66%, जालोर- 72.51%, झालावाड़- 79.46%, झुंझुनूं- 75.07%, जोधपुर- 86.06%, करौली- 74.61%, खैरथल-तिजारा- 78.77%, कोटा- 83.16%, कोटपूतली-बहरोड़- 84.46%, नागौर- 80.77%, पाली- 76.17%, प्रतापगढ़- 80.43%, राजसमंद- 83.35%, सवाई माधोपुर- 68.25%, सीकर- 75.39%, सिरोही- 73.39%, टोंक- 82.79%, उदयपुर में 84.18% मतदान हुआ. जिलेवार आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा मतदान जयपुर में 86.19% हुआ. सबसे कम मतदान भीलवाड़ा में 63.99% हुआ.