नई दिल्लीः मिडल ईस्ट में वॉर से बेहिसाब बर्बादी हुई है. अनुमान के मुताबिक करीब 43 हजार ड्रोन-मिसाइलें चली. जिसमें 8710 लोग मारे गए और 40 हजार से अधिक लोग घायल हुए. इस युद्ध के कारण सीधे तौर पर 14 देश प्रभावित हुए. वैश्विक स्तर पर भी कुल 49 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ.
ऊर्जा कीमतों में उछाल से कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं वाले देश दबाव में है, ईरान की जीडीपी में 20 फीसदी तक गिरावट संभव है. एक माह में ईरान को 13 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है. ईरान को पुनर्निर्माण में 10 साल तक लग सकते है.