राजस्थान के बांधों में धीमी गति से जारी जल स्तर में बढ़ोतरी, कुल भराव क्षमता का अब 47 प्रतिशत से अधिक पानी

राजस्थान के बांधों में धीमी गति से जारी जल स्तर में बढ़ोतरी, कुल भराव क्षमता का अब 47 प्रतिशत से अधिक पानी

जयपुरः प्रदेश के बांधों में धीमी गति से जल स्तर में बढ़ोतरी जारी है. बांधों में कुल भराव क्षमता का अब 47 प्रतिशत से अधिक पानी है. जबकि पिछली 15 जून को जल स्तर 44.46 प्रतिशत था. 40 दिन के भीतर जलस्तर में ढाई प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि पिछली 26 जुलाई को बांधों में कुल भराव क्षमता का 71.47 प्रतिशत पानी था.    

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के तीन बांध लबालब हुए. इस मानसून अब तक 7 बांध लबालब हो चुके है. प्रदेश में लबालब बांधों की संख्या 12 तक हुई है. प्रदेश में सूखे बांधों की संख्या गिरकर 270 पर आई है. कोटा जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 59.42 प्रतिशत पानी है. जबकि जयपुर जोन के बांध 47.90% भराव के साथ दूसरे स्थान पर है.