नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले को लेकर व्हाइट हाउस ने बड़ा खुलासा किया. व्हाइट हाउस ने कहा कि हमलावर देश भर से यात्रा करके आया था. 2 साल में तीसरी बार ट्रंप पर हमले की कोशिश की गई. जो ट्रंप को हिटलर कहते हैं वो हमले के लिए जिम्मेदार है. इतिहास में किसी राष्ट्रपति पर इतनी बार हमले नहीं हुए.
आपको बता दें कि 26 अप्रैल को वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में फायरिंग हुई थी. फायरिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे. पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे. हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की.
हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के संविधान पर हमला हुआ, सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई. जिस अफसर को गोली लगी, वह सुरक्षित है.
गोलीबारी पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट सामने आई है. संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया गया है. सीक्रेट सर्विस ने शानदार काम किया. आज शाम काफी हलचल भरी है.घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है. हमलावर की पहचान 31 साल के कोल थोमस एलन के रूप में हुई.