फोन में 5G का निशान अच्छे सिग्नल की गारंटी नहीं, ट्राई ने देश के 12 क्षेत्रों में किया मोबाइल नेटवर्क का ड्राइव टेस्ट

फोन में 5G का निशान अच्छे सिग्नल की गारंटी नहीं, ट्राई ने देश के 12 क्षेत्रों में किया मोबाइल नेटवर्क का ड्राइव टेस्ट

नई दिल्ली : फोन में 5G का निशान अच्छे सिग्नल की गारंटी नहीं है. ट्राई ने देश के 12 क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क का ड्राइव टेस्ट किया. जून-जुलाई में 3,491 किमी से अधिक दूरी में सर्वे किया गया. सर्वे में सामने आया कि नेटवर्क की स्थिति हर कुछ किमी पर बदल जाती है.

कहीं डाउनलोड स्पीड 282 MBPS तक मिली, तो उत्तर दिल्ली, दिल्ली एयरपोर्ट रूट पर यह घटकर महज 4 MBPS तक रह गई. कई जगह कॉल के दौरान आवाज टूटती रही, कहीं डेटा स्पीड अचानक गिर गई.

ड्राइव टेस्ट के अनुसार जैसे भोपाल, सागर और भरूच जैसे छोटे शहरों, कस्बों का नेटवर्क प्रदर्शन कई पैमानों पर दिल्ली-मुंबई से बेहतर पाया गया. जबकि हाईवे और रेल रूटों पर निर्बाध कनेक्टिविटी आज भी बड़ी चुनौती है. कई क्षेत्रों में सिग्नल गैप और कॉल ड्रॉप का स्तर काफी निराशाजनक रहे.