
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने चुनावी तैयारियों को गति देते हुए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने अपनी पहली सूची में तीन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. सबसे खास बात यह है कि पार्टी प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया खुद कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे.
पार्टी की ओर से जारी सूची में कुंडा, बाबागंज और विश्वनाथगंज विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं.
तीन सीटों पर ये होंगे जनसत्ता दल के उम्मीदवार:
कुंडा विधानसभा: राजा भैया
बाबागंज विधानसभा: विनोद सरोज
विश्वनाथगंज विधानसभा: कुलदीप पटेल
पहली सूची के बाद बढ़ी सियासी हलचल:
तीन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में जनसत्ता दल की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. अब निगाहें पार्टी की अगली सूची पर रहेंगी.