मेजर मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन में राजस्थान देश में अव्वल, इस वित्तीय वर्ष में 24 ब्लॉकों की नीलामी

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

राजस्थान मेजर मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन में समूचे देश में अव्वल हो गया है. इस वित्तीय वर्ष में अब तक 24 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी की जा चुकी है. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को सचिवालय में खान विभाग के अंतरविभागीय प्रकरणों की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में नीलामी और खानों को परिचालन में लाने के प्रयासों की सराहना की.
विस्तार में

जयपुर: राजस्थान मेजर मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन में समूचे देश में अव्वल हो गया है. इस वित्तीय वर्ष में अब तक 24 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी की जा चुकी है. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को सचिवालय में खान विभाग के अंतरविभागीय प्रकरणों की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में नीलामी और खानों को परिचालन में लाने के प्रयासों की सराहना की. 

मुख्य सचिव ने अरावली जिलों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में मिनरल एक्सप्लोरेशन और माइनिंग ब्लॉकों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि नीलाम खानों को परिचालन में लाने के लिए संबंधित विभाग आवश्यक अनुमतियां जारी करने में तेजी लाएं. इससे निवेश, रोजगार और राजस्व के नए अवसर विकसित होंगे.

उन्होंने खान, परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर अवैध खनन परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. अवैध गतिविधियों में लिप्त वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने और स्पीड गवर्नर की पालना सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.एसीएस माइंस अपर्णा अरोरा ने बताया कि 716 माइनर मिनरल खानों को परिचालन में लाया जा चुका है. विभाग का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष में 55 मेजर मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन के रोडमैप को आगे बढ़ाना है. बैठक में वन, सिया, नगरीय विकास, राजस्व और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.