VIDEO: पंचायत चुनाव के नतीजों पर BJP में हलचल, राठौड़ बोले– ‘सब पर कार्रवाई होगी’

विधानसभा स्तर पर पंचायत चुनावों के निराशाजनक नतीजों को जांचने का काम बीजेपी ने शुरु कर दिया है. बीजेपी प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रमुख नेताओं से मिले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार,सह प्रभारी कविता पाटीदार से लंबी बातचीत की. बीजेपी प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने कहा कि मैं हर चीज में अच्छा ही ढूंढता हूं राजस्थान के इन नतीजे में अच्छाई ढूंढ रहा हूं कोई भी डिमोरलाइज नहीं है सभी में उत्साह है.
विस्तार में

जयपुर: विधानसभा स्तर पर पंचायत चुनावों के निराशाजनक नतीजों को जांचने का काम बीजेपी ने शुरु कर दिया है. बीजेपी प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रमुख नेताओं से मिले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार,सह प्रभारी कविता पाटीदार से लंबी बातचीत की. बीजेपी प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने कहा कि मैं हर चीज में अच्छा ही ढूंढता हूं राजस्थान के इन नतीजे में अच्छाई ढूंढ रहा हूं कोई भी डिमोरलाइज नहीं है सभी में उत्साह है.

राजस्थान में है मिथक टूटेगा राजस्थान में 100% भाजपा की सरकार बनेगी . अब बीजेपी नेता यहीं कह रहे. जिससे पंचायत चुनाव परिणामों से उपजी निराशा से उबरा जा सके. बीजेपी प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने दिनभर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में परिणामों को लेकर समीक्षा की. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार,सह प्रभारी कविता पाटीदार के साथ बैठक की . बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी,कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत प्रमुख नेताओं के साथ विचार विमर्श किया जिला प्रमुख और प्रधान बनाने से जुड़ी रणनीति को लेकर संभाग और जिला प्रभारियों से बातचीत की संजय भाटिया ने कहा कि अभी चुनाव की पूरी समीक्षा नहीं हुई है  हम जिला प्रमुख प्रधान के चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं .

हमारे संगठन एक जीवंत संगठन है  यह कोई व्यक्तिवादी पार्टी नहीं है एक परिवार का ही राज रहेगा .

एक परिवार के लोग रहेंगे  कांग्रेस पार्टी में ऐसा हो सकता है भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है .

चुनाव का रिजल्ट आता है और सरकार बनने के साथ में हम चुनाव मोड पर आ जाते हैं  भाजपा राम के आदर्शों पर चलने वाले पार्टी है.राम जिस तरह से वनवास में गए और भरत को बोला कि आपको को काम संभालना है .
भरत ने कहा कि मैं आपके बिना नहीं संभालूंगा यहां ऐसा नहीं की गहलोत को हटाने की बारी आई तब सभी बागी होकर केंद्र की बात नहीं मानकर विधायकों को बंधक बना दिया था यहां तो कार्यकर्ता है ,एक थैला है जो ड्यूटी लगाएंगे उसके लिए तैयार रहता है.

पंचायत चुनाव में हार पर बीजेपी में किस-किस पर होगा एक्शन? इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है पंचायत चुनावों में लगाए गए प्रभारियों पर कार्रवाई के सवाल पर बोले मदन राठौड़ ने कहा कि हम भी बचे हुए नहीं हैं, सब पर कार्रवाई होगी संगठन में फेरबदल के सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा कि हमारा काम यह है कि जिस मोर्चे पर सैनिक को भेजा जाता है, वहां वह अपना दायित्व निभाता है यह सेनापति का काम है कि किस मोर्चे पर किसे भेजना है भरतपुर जिला प्रमुख के चुनावों को लेकर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से लगाए गए आरोपों पर मदन राठौड़ ने कहा कि वो बिना बॉल के फुटबॉल खेलते रहे हैं गोली चलाने की बात करते हैं, भुजाएं फड़काते हैं

डोटासरा अब EVM पर क्यों नहीं बोलते?
डोटासरा को EVM पर जवाब देना चाहिए अशोक गहलोत के खरीद-फरोख्त के आरोपों को लेकर संजय भाटिया और मदन राठौड़ ने दोनों को घेरा.
मदन राठौड़ ने कहा कि वो खरीदते रहे हैं, गहलोत ने सरकार कैसे बनाई थी? खुद करें तो सही, दूसरों पर झूठे आरोप लगाते हैं.

BJP ने फिलहाल जिला प्रमुख और पंचायत समितियों के प्रधान पद पर फोकस कर रखा है जगह जगह नव निर्वाचित उम्मीदवारों के ट्रेनिंग कैंप चल रहे निर्दलीयों को साधा जा रहा विरोधी दल का जो भी साथ आ सकता है उसे भी साथ लिया जा रहा मकसद है रिजल्ट को बेहतर बनाना.