जिला प्रमुख चुनाव का बिगुल! 25 नवंबर को होगा जिला प्रमुख का चुनाव, 26 नवंबर को चुना जाएगा उप जिला प्रमुख

जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर को जिला प्रमुख का निर्वाचन होगा, जबकि 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख चुना जाएगा. दोनों दिन निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 10 बजे जिला परिषद जयपुर के सभा भवन में शुरू होगी.
विस्तार में

जयपुर: जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर को जिला प्रमुख का निर्वाचन होगा, जबकि 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख चुना जाएगा. दोनों दिन निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 10 बजे जिला परिषद जयपुर के सभा भवन में शुरू होगी.

जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, दोनों चुनावों के लिए सुबह 11 बजे तक अभ्यर्थी अपने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे. इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी. अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा.

नाम वापसी के बाद आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह:
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी. इसके बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. निर्वाचन प्रक्रिया के तहत दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा.

दोनों दिन का चुनाव कार्यक्रम:
-25 नवंबर: जिला प्रमुख का निर्वाचन.
-26 नवंबर: उप जिला प्रमुख का निर्वाचन.
-सुबह 10 बजे: निर्वाचन प्रक्रिया की शुरुआत.
-सुबह 11 बजे तक: नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने का समय.
-सुबह 11:30 बजे: नामांकन पत्रों की संवीक्षा.
-दोपहर 1 बजे तक: नाम वापसी.
-नाम वापसी के तुरंत बाद: चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची और चुनाव चिन्ह आवंटन.
-दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक: मतदान.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए तैयारियों के निर्देश:
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को चुनाव की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है.