
जयपुरः 2028 विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल मुकाबला माने जा रहे पंचायत चुनाव में हुए उलटफेर के कांग्रेस पार्टी के लिए कई सियासी मायने है. इन परिणामों से कांग्रेस को संजीवनी मिली है और निकाय चुनाव में हारने के बाद एक तरह से उसकी सियासी वापसी हुई है. वहीं वागड़ में बीएपी और कई जिलों में आरएलपी पार्टी का प्रदर्शन कांग्रेस के लिए चैलेंजिंग बनकर उभरा है.
राजस्थान में हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने अपना परचम फहरा दिया है. जिला परिषद औऱ पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है. जानकार पंचायत चुनाव को 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल मुकाबला बता रहे है. ऐसे में कांग्रेस को एक तरह से इन रिजल्ट से संजीवनी मिल चुकी है और कार्यकर्ताओं में यकीनन नए जोश का भी संचार हुआ है. लेकिन कांग्रेस को यह एकजुटता औऱ जीत का मोमेंटम विधानसभा चुनाव तक अब बरकरार रखना होगा.
कांग्रेस ने किया पंचायत चुनाव का किला फतेह
2028 विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता के सेमीफाइनल मुकाबले में बड़ा उलटफेर
जिला परिषद औऱ पंचायत समिति सदस्य चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत
ग्रामीण जनता ने कांग्रेस को दिया बंपर जनादेश
निकाय चुनाव हारने के बाद सियासी तौर पर हुआ कांग्रेस का कमबैक
कांग्रेस को नतीजों से मिली सियासी संजीवनी और कार्यकर्ता हुए चार्ज
कांग्रेस ने अपने ग्रामीण और परंपरागत वोट बैंक पर पकड़ को किया प्रूव
वहीं बाप औऱ RLP पार्टी का प्रदर्शन कांग्रेस के लिए अलार्मिंग
कांग्रेस नतीजों को भुनाएगी सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी के रूप में
बहुमत,सीटों के आंकड़े औऱ वोट प्रतिशत तमाम फैक्टर का विश्लेषण किया जाए तो कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा को पछाड़ा है. कांग्रेस अब इन चुनाव परिणाम से उत्साहित होकर 2028 के विधानसभा चुनाव में जुट जाएगी. लेकिन कांग्रेस पार्टी को यह एकजुटता,रणनीति,मैनेजमेंट और मोमेंटम विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखना होगा. क्योंकि बीजेपी का चुनावी प्रबंधन इसकी भरपाई करते हुए फिर से विधानसभा चुनाव में काउंटर करने की पूरी कोशिश करेगा.
कांग्रेस के लिए भले ही पंचायत चुनाव के नतीजे बेहतर आए है. लेकिन चुनाव में छोटे दलों ने भी अच्छी सीटें हासिल करते हुए कांग्रेस को चौंका दिया है. वागड़ के चार जिलों में भारत आदिवासी पार्टी ने जिला परिषद सदस्य के चुनाव में बहुमत से पहले रोक दिया है. वहीं जयपुर ग्रामीण,अजमेर, नागौर,डीडवाना कुचामन और मारवाड़ के कई जिलों में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी पार्टी ने भी कांग्रेस को काफी डैमेज किया है. अब देखते है विधानसभा चुनाव से पहले इन दोनों दलों को लेकर कांग्रेस क्या रणनीति अब अपनाती है.
पंचायत चुनाव के नतीजे और कांग्रेस के लिए सियासी मायने
निकाय चुनाव हारने के बाद कांग्रेस की हुई सियासी तौर पर वापसी
2028 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मिली संजीवनी
नतीजों को कांग्रेस भुनाएगी अब सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी के रूप में
वहीं बीएपी और RLP ने प्रदर्शन से चौंकाया कांग्रेस को
वागड़ में बाप और कई जिलों में RLP ने किया कांग्रेस को डैमेज