जयपुर में होगी कांग्रेस सचिवों की ट्रेनिंग, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी ज्वाइन करेंगे कैम्प, देखिए खास रिपोर्ट

कांग्रेस अपने नवनियुक्त सचिवों को फील्ड में उतारने से पहले ट्रेनिंग के जरिए ट्रेंड करेगी. खास बात है कांग्रेस सचिवों का यह ट्रेनिंग प्रोग्राम गुलाबी नगरी में होगा. बाड़ा पदमपुरा में सचिवों को 30 नवंबर से लेकर 9 दिसंबर तक विभिन्न विषयों पर टीम सचिन राव प्रशिक्षण देगी. राहुल गांधी औऱ अध्यक्ष खड़गे भी एक दिन ट्रेनिंग सेशन जॉइन करेंगे.
विस्तार में

जयपुरः कांग्रेस अपने नवनियुक्त सचिवों को फील्ड में उतारने से पहले ट्रेनिंग के जरिए ट्रेंड करेगी. खास बात है कांग्रेस सचिवों का यह ट्रेनिंग प्रोग्राम गुलाबी नगरी में होगा. बाड़ा पदमपुरा में सचिवों को 30 नवंबर से लेकर 9 दिसंबर तक विभिन्न विषयों पर टीम सचिन राव प्रशिक्षण देगी. राहुल गांधी औऱ अध्यक्ष खड़गे भी एक दिन ट्रेनिंग सेशन जॉइन करेंगे.

कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं को एक्टिव रखने के लिए अब जमकर ट्रेनिंग प्रोग्राम का सहारा ले रही है. AICC से लेकर ब्लॉक अध्यक्षों को लगातार ट्रेनिंग कैंप के जरिए ट्रेंड किया जा रहा है. ट्रेनिंग के जरिए ट्रेंड करने की अब बारी है हाल में बनाए गए सचिवों की. सचिवों की यह ट्रेनिंग राजस्थान के जयपुर में बाड़ा पदमपुरा में होगी. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है और सचिवों को 30 नवंबर को ट्रेनिंग कैंप में रिपोर्ट करने के निर्देश भी दिए जा चुके है.

फील्ड में उतारने से पहले कांग्रेस सचिवों की होगी ट्रेनिंग
 जयपुर में कांग्रेस सचिवों का लगेगा दस दिन का ट्रेनिंग कैंप
बाड़ा पदमपुरा में होगी कांग्रेस सचिवों की ट्रेनिंग
30 नवंबर से 9 दिसंबर तक चलेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम
राहुल गांधी औऱ अध्यक्ष खड़गे भी एक दिन ट्रेनिंग को करेंगे जॉइन
वेणुगोपाल,पवन खेड़ा,मुकुल वासनिक,सुप्रिया श्रीनेत और अजय माकन भी देंगे ट्रेनिंग
टीम सचिन राव विभिन्न विषयों पर सचिवों को करेगी प्रशिक्षित
लीडरशिप,बूथ मैनेजमेंट,सोशल मीडिया संचालन और राजनीतिक मैनेजमेंट पर देंगे टिप्स
श्रमदान,झाड़ू लगाने औऱ बर्तन धोने सहित कई काम खुद को करने होंगे सचिवों को

आपको बता दे कि हाल में कांग्रेस हाईकमान ने इंटरव्यू के बाद 81 सचिवों की सूची जारी की है. अब लीडरशिप चाहती है कि संबंधित प्रभार वाले राज्यों में जाने से पहले सचिवों को हर तरीके से पारंगत किया जाए. जिससे पार्टी की सोच औऱ विचारधारा के तहत सचिव काम को अंजाम दे सके. सचिवों की इस ट्रेनिंग कार्यक्रम से जुड़ा एक ऐतिहासिक पहलू यह भी है करीब 23 साल बाद बाड़ा पदमपुरा में पूरी लीडरशिप जुटेगी. इससे पहले साल 2003 में यहां कांग्रेस का राष्ट्रीय चिंतन शिविर भी हो चुका है. उस वक्त तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद कार्यक्रम में मौजूद रही थी.

राजस्थान के सभी 6 सचिव भी इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनेंगे. दरअसल अब ट्रेनिंग कल्चर पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी का अभिन्न हिस्सा बन चुका है. राहुल गांधी के बेहद करीबी सचिन राव कांग्रेस नेताओं को लगातार ट्रेनिंग देने का जिम्मा संभाल रहे है. इन ट्रेनिंग प्रोग्राम का मकसद है विचारधारा से लबरेज नेताओं की एक मजबूत फौज खड़ी करना. जो विषम परिस्थितियों में भी पार्टी के साथ डटे रहे औऱ संगठन संचालन में अहम रोल निभाए.

कांग्रेस सचिवों की राजस्थान में होगी ट्रेनिंग
बाड़ा पदमपुरा में होगी दस दिन की विशेष ट्रेनिंग
30 नवंबर से 9 दिसंबर तक चलेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम
टीम सचिन राव विभिन्न विषयों पर देगी ट्रेनिंग
लीडरशिप,बूथ-राजनीतिक मैनेजमेंट,सोशल मीडिया संचालन
पब्लिक कनेक्टिविटी और सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी जैसे विषयों पर होगी ट्रेनिंग
राहुल गांधी औऱ अध्यक्ष खड़गे भी एक दिन ट्रेनिंग सेशन करेंगे जॉइन