सिर्फ मैरिज सर्टिफिकेट से हिंदू विवाह की वैधता साबित नहीं, वैवाहिक विवादों में रस्में, रीति-रिवाज और साक्ष्य होंगे अहम, न्यायालय ने सुनाया फैसला

केवल विवाह प्रमाण पत्र से हिंदू विवाह की वैधता साबित नहीं होगी. इसके लिए जरूरी संस्कार भी साबित करने होंगे. जयपुर के पारिवारिक न्यायालय क्रम-4 ने अहम फैसला सुनाया. कहा कि पंजीयन प्रमाण पत्र विवाह संस्कारों का विकल्प नहीं है. हिंदू विवाह की वैधता पर कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सिर्फ सर्टिफिकेट से कानूनी विवाह नहीं. विवाह प्रमाण पत्र था, लेकिन जरूरी रस्में साबित नहीं.
विस्तार में

जयपुर: केवल विवाह प्रमाण पत्र से हिंदू विवाह की वैधता साबित नहीं होगी. इसके लिए जरूरी संस्कार भी साबित करने होंगे. जयपुर के पारिवारिक न्यायालय क्रम-4 ने अहम फैसला सुनाया. कहा कि पंजीयन प्रमाण पत्र विवाह संस्कारों का विकल्प नहीं है. हिंदू विवाह की वैधता पर कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सिर्फ सर्टिफिकेट से कानूनी विवाह नहीं. विवाह प्रमाण पत्र था, लेकिन जरूरी रस्में साबित नहीं. 

हिंदू विवाह अधिनियम की धारा-7 के तहत आवश्यक संस्कार और रीति-रिवाज साबित करना जरूरी है. हर हिंदू विवाह में सात फेरे अनिवार्य नहीं, संबंधित परंपरा के मुताबिक संस्कार जरूरी है. मंदिर से जारी विवाह प्रमाण पत्र अपने आप विवाह की वैधता का निर्णायक सबूत नहीं. जयपुर पारिवारिक न्यायालय ने विवाह पंजीयन और विधि सम्मत विवाह के बीच अंतर स्पष्ट किया. 

वैवाहिक विवादों में विवाह की रस्में, रीति-रिवाज और साक्ष्य अहमः
साथ ही शहर के पारिवारिक अदालत ने वैध विवाह मानने से इनकार करते हुए विवाह शून्य किया. पारिवारिक न्यायालय क्रम-4 में न्यायाधीश प्रियंका पिलानिया ने आदेश दिए. कहा कि वैवाहिक विवादों में विवाह की रस्में, रीति-रिवाज और साक्ष्य अहम होंगे. मामले में अप्रार्थी की ओर से अधिवक्ता पंकज अरोड़ा ने पैरवी की.