Panchayat Election 2026: पंचायतीराज संस्थाओं में प्रमुख-प्रधान चुनाव की तैयारी, निर्वाचित सदस्य करेंगे निर्वाचन, गुप्त मतदान से होगा चुनाव

पंचायतीराज संस्थाओं में प्रमुख-प्रधान चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. जिला परिषदों में प्रमुख-उप प्रमुख और पंचायत समितियों में प्रधान-उप प्रधान के चुनाव होंगे. निर्वाचित सदस्य ही प्रमुख और प्रधान का निर्वाचन करेंगे. चुनाव प्रक्रिया को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किए. रिटर्निंग अधिकारी निर्वाचन संबंधी बैठक आयोजित करेंगे.
विस्तार में

जयपुरः पंचायतीराज संस्थाओं में प्रमुख-प्रधान चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. जिला परिषदों में प्रमुख-उप प्रमुख और पंचायत समितियों में प्रधान-उप प्रधान के चुनाव होंगे. निर्वाचित सदस्य ही प्रमुख और प्रधान का निर्वाचन करेंगे. चुनाव प्रक्रिया को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किए. रिटर्निंग अधिकारी निर्वाचन संबंधी बैठक आयोजित करेंगे. 

बैठक की तारीख, समय और स्थान की सूचना जारी होगी. नामांकन के लिए निर्धारित प्रारूप 4ख में आवेदन देना होगा. नामांकन पत्र पर अभ्यर्थी और एक निर्वाचित सदस्य के हस्ताक्षर होंगे. आरक्षित पदों पर संबंधित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी ही नामांकन कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी. नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी होगी.      

गुप्त मतदान से होगा चुनावः
एक ही प्रत्याशी होने पर निर्विरोध निर्वाचन होगा. दो या अधिक प्रत्याशी होने पर गुप्त मतदान से चुनाव होगा. मतदान के लिए मतपत्रों का रैंडम वितरण होगा. किसी भी सदस्य को डाक या प्रॉक्सी से मतदान की अनुमति नहीं है. राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को नियमानुसार चुनाव चिह्न आवंटित होंगे. जिला परिषद के 1271 और पंचायत समिति के 7520 सदस्य निर्वाचित हुए. जिला परिषद में 687 और पंचायत समिति में 4161 महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की.