जयपुरः राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि अब EVM पर कांग्रेस आरोप क्यों नहीं लगा रही. जहां जीतते हैं वहां बढ़-चढ़ कर भुजाएं दिखाते हैं. उनको भी जनादेश का सम्मान करना चाहिए.
हम जनादेश का सम्मान करते हैं. मैं पंचायत चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेता हूं. हमसे कहां त्रृटि हुई इस पर समीक्षा करेंगे. कांग्रेस EVM, SIR और सत्ता का दुरुपयोग का आरोप लगाया था. जहां कांग्रेस जीतती है तो ठीक जहां हारती है वहां सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाती.
कांग्रेस ने 216 सीटों पर कब्जाः
जयपुर की 22 पंचायत समितियों के परिणाम सामने आ रहे है. 386 वार्डों मे से 383 सीटों का परिणाम आया है. कांग्रेस ने 216 सीटों पर कब्जा किया है. वहीं बीजेपी को 87 और RLP को 60 सीटें मिली है. निर्दलीयों ने भी 20 सीट जीत कर अपना दम दिखाया है.
चूरू में पराक्रम राठौड़ की बड़ी जीत, पत्नी भी विजयी:
चूरू जिले में भाजपा के पराक्रम राठौड़ ने जिला परिषद के वार्ड संख्या 39 से जीत दर्ज की है. उन्होंने 7,633 वोटों के अंतर से चुनाव जीता. खास बात यह रही कि उनकी पत्नी कनिका सिंह राठौड़ ने भी चुनाव में जीत हासिल की. इस तरह राठौड़ परिवार ने चुनाव में दोहरी सफलता दर्ज की.
बीजेपी का सूपड़ा साफः
वहीं डोटासरा ने कहा कि आज जो परिणाम आए है बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया है जनता ने बता दिया है कि हमने आप पर भरोसा करके गलती नहीं महानगलती की. नगर निकाय में बेइमान परिसीमन और पुलिस प्रशासन का गलता दुरुपयोग करके जो वोट प्रतिशत बराबर आने के बावजूद जो बोर्ड ज्यादा बनाए थे. जनता ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव में हम बताएंगे सत्ता का दुरुप्रयोग कैसे किया जाता है.