जयपुरः पंचायत चुनावों के नतीजों से पहले बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की किलेबंदी कर दी है. निकाय चुनावों की तरह बीजेपी को प्रचंड बहुमत की उम्मीद है. प्रमुख और प्रधान बनाने के लिए बीजेपी ने अभी से मैनेजमेंट शुरु कर दिया है. प्रमुख और प्रधान पैनल पर चर्चा होगी नतीजो के बाद.
पंचायत चुनावों के नतीजों से पहले बीजेपी ने अपना आंतरिक सर्वे किया है. आंतरिक आकलन में प्रदेश की 41 जिला परिषदों में से करीब 30 से 32 में जिला प्रमुख बनाने का लक्ष्य रखा है. वहीं, 457 पंचायत समितियों में लगभग 300 से 315 जगह प्रधान बनाने का अनुमान लगाया जा रहा है. पार्टी का यह आकलन चुनाव प्रभारियों से मिले फीडबैक और संगठन की रिपोर्ट पर आधारित बताया जा रहा है भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन जिलों में है, जहां सदस्य संख्या का गणित करीबी रहने का अनुमान है. पार्टी के आंतरिक आकलन में करीब एक दर्जन जिलों को चुनौतीपूर्ण माना गया है. ऐसे क्षेत्रों में संगठन ने संभाग और जिला प्रभारियों के साथ वरिष्ठ नेताओं को भी सक्रिय किया है.
--बीजेपी का ऑपरेशन पंचायता---
जिला परिषद के लिहाज से चुनौतीपूर्ण जिले
-दौसा
कांग्रेस का प्रभाव, आंतरिक गुटबाजी
जातीय सियासत
-करौली..
स्थानीय जातीय राजनीति
कांग्रेस, बसपा और निर्दलीयों के कारण कड़ा मुकाबला
-सवाई माधोपुर
कांग्रेस का ग्रामीण आधार और स्थानीय राजनीतिक समीकरण
--अलवर
बीजेपी की आंतरिक सियासत और क्षेत्रीय समीकरण
--सीकर
डोटासरा फेक्टर बीजेपी में स्थानीय गुटबाजी
--झुंझुनूं
ओला परिवार का परंपरागत प्रभाव
किसान पॉलिटिक्स प्रभावी
-- नागौर
RLP और कांग्रेस की कड़ी चुनौती
--डूंगरपुर BAP और आदिवासी समीकरण
-बाडमेर
स्थानीय जातीय राजनीति
--हनुमानगढ़
स्थानीय गुटबाजी और बहुमत का गणित
-- चूरू
कई सियासी कारणों से चूरू जिला बेहद अहम
दोनों ही दलों के दिग्गजों ने लगाई ताकत
सीएम भजन लाल शर्मा खुद मॉनिटरिंग कर रहे उनकी लगातार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रभारी संजय भाटिया और संगठन महामंत्री के साथ चर्चा हो रही. सीएम ने जिलेवार मंत्रियों को भी जिम्मेदारी दी है इनका कार्य होगा समीकरणों की निगरानी , विरोधी दल की रणनीति को भांपना और निर्वाचित होने वाले सदस्यों के साथ संपर्क बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है. जिन जिलों में स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है, वहां निर्दलीय सदस्यों का समर्थन जुटाने की रणनीति पर भी काम हो रहा है. भाजपा की रणनीति में निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी साधना शामिल है, जिन्होंने पार्टी से नाराज होकर चुनाव लड़ा है. संगठन की नजर ऐसे प्रत्याशियों पर है, जिनकी जीत की संभावना या स्थानीय प्रभाव मजबूत माना जा रहा है. पार्टी की आंतरिक टीमें उनसे संपर्क और संवाद में जुटी हैं. वहीं, जिन जिलों में सदस्यों की संख्या का अंतर कम रहने की आशंका है, वहां क्रॉस वोटिंग रोकना और निर्वाचित सदस्यों को एकजुट रखना संगठन की प्राथमिकता होगी. इसी रणनीति के तहत चुनाव प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और सदस्यों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. जहां जहां बाड़ेबंदी हो रही वहां वरिष्ठ नेताओं को भेजा जाएगा
20 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना होगी. 21 नवंबर से भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जिलेवार बैठकों का दौर शुरू करने की तैयारी है. इन बैठकों में संभाग और जिला प्रभारियों से चुनावी रिपोर्ट ली जाएगी.