जयपुरः कांग्रेस ने अपने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को रिशेड्यूल किया है. जिसके तहत अब 25 और 26 नवंबर को दिल्ली चलो प्रोग्राम स्थगित कर दिया है. अब 26 नवंबर को हर स्टेट में अब संविधान रक्षा मार्च निकाला जाएगा. वहीं उससे पहले एक वोट रक्षक कैंपेन भी चलेगा जिसको लेकर राजस्थान कांग्रेस करीब 58 हजार वोट रक्षकों की फौज खड़ी करेगी.
वोट चोरी और SIR को लेकर कांग्रेस का पिछले कई दिनों से वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान जारी है. अभियान के तहत अब कांग्रेस पार्टी अपने स्तर पर काटे गए वोटों और मतदाता सूची में होने वाली गड़बड़ियों का सत्यापन करेगी. इसके लिए पार्टी ने वोट रक्षक कैंपेन लॉन्च किया है. अभियान के तहत 22 नवंबर तक देशभर में कांग्रेस पार्टी भारी तादाद में वोट रक्षकों की तैनाती करेगी. वोट रक्षक एप के जरिए सेंट्रल वार रुम इस अभियान का बारीकी से मॉनिटरिंग करेगा.
SIR के खिलाफ कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान जारी
अभियान के शेड्यूल में अब किया गया थोड़ा बदलाव
पहले निर्धारित 25 और 26 नवंबर के दिल्ली चलो प्रोग्राम को किया स्थगित
अब संविधान दिवस पर 26 नवंबर को निकाला जाएगा संविधान रक्षा मार्च
अंबेडकर औऱ महात्मा गांधी के प्रतिमा से शुरु होंगे ये मार्च
संविधान की शपथ के साथ प्रस्तावना का भी होगा सामूहिक पाठ
उससे पहले 22 नवंबर तक करनी होगी वोट रक्षकों की नियुक्ति
राजस्थान कांग्रेस करेगी करीब 58 हजार वोट रक्षकों की नियुक्ति
वोट रक्षक वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों का करेगी सत्यापन
वोट रक्षक अपने बूथ पर हटाए गए मतदाताओं के घर जाकर करेंगे सत्यापन
फिर 17 दिन 15 दिसंबर तक होगा ग्रामीण चौपालों का आय़ोजन
अभियान के तहत लगे पर्यवेक्षकों का कार्यकाल अब 15 दिसंबर तक बढ़ाया
वोट चोरी और SIR के खिलाफ पिछले दो माह से कांग्रेस सहित तमाम विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. विपक्ष पहले ही साफ कर चुका है की जब तक मुख्य चुनाव आय़ुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता औऱ SIR को बंद नहीं किया जाएगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. राहुल गांधी पहले ही कह चुके है कि यह काफी लड़ाई लंबी है. लिहाजा अलग-अलग गतिविधियों के जरिए अब आंदोलन को आगे बढ़ाया जा रहा है. संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष अब इसको लेकर जोरदार हंगामा करने की तैयारी में भी जुट चुका है.
दरअसल वोट रक्षक अभियान के पीछे कांग्रेस का मकसद वोट चोरी के मुद्दे को घर घर तक पहुंचाना है. इसलिए अपने बूथ लेवल एजेंट को ही कांग्रेस ने वोट रक्षक बनाने का फैसला लिया है. कुल मिलाकर कांग्रेस अब इस लड़ाई को ग्राउंड लेवल पर यानि बूथ औऱ मंडल स्तर तक ले जा रही है. अब देखते है कि पब्लिक का इस अभियान को लेकर क्या रिस्पॉन्स रहता है.
कांग्रेस के वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान में बदलाव
25 औऱ 26 नवंबर को दिल्ली चलो प्रोग्राम को किया स्थगित
अब 26 नवंबर को संविधान दिवस पर संविधान रक्षा मार्च का होगा आयोजन
देशभर में कांग्रेस करेगी अब वोट रक्षकों की नियुक्ति
राजस्थान में होंगे करीब 58 हजार वोट रक्षक तैनात
वोटर लिस्ट से हटाए गए वोटों का करेंगे वोट रक्षक सत्यापन
29 नवंबर से 15 दिसंबर तक लगेगी ग्राम चौपाल