पानी व्यर्थ बहाया तो कट सकता है आपका जल कनेक्शन, जलदाय विभाग पानी की बर्बादी रोकने के लिए Action मोड में

जोधपुर: जलदाय विभाग पानी की बर्बादी रोकने के लिए Action मोड में नजर आ रहा है. अगर पानी व्यर्थ बहाया तो आपका जल कनेक्शन कट सकता है. गाड़ी धोने और पानी बहाने वालों पर विभाग की नजर रहेगी. अतिरिक्त मुख्य अभियंता दिनेश कुमार नागौरी के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है.

JEN से लेकर XEN तक के अधिकारी मैदान में उतरे. पानी की बर्बादी करने वालों को मौके पर नोटिस दिए जा रहे है. नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे तो हजारों रुपए की पेनल्टी लगेगी. लापरवाही बरतने वालों के पानी के कनेक्शन भी विच्छेद होंगे. 

कम बारिश के चलते जल संकट से निपटने के लिए सख्ती है. पानी की खपत कम करने और उपलब्ध जल का बेहतर प्रबंधन प्राथमिकता है. नागौरी की आमजन से अपील, पानी की एक-एक बूंद का सदुपयोग करें. पानी व्यर्थ बहता दिखे तो खुद भी रोकने की पहल करें.