जयपुरः पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण को लेकर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है. मतदाता कतारों में लग कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है. इसी बीच दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत सामने आया है. जालोर के रानीवाड़ा में दोपहर 1 बजे तक 42.25% मतदान हुआ. दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर इक्का-दुक्का मतदाता पहुंच रहे. मैत्रीवाड़ा में सर्वाधिक 57.23% मतदान दर्ज, सावलावास में सबसे कम 23.36% मतदान हुआ, रानीवाड़ा पंचायत समिति की 29 सीटों पर मतदान हो रहा है. 172 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे है.
हनुमानगढ़ में दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत सामने आया है. टाऊन पंचायत समिति में 45.70 प्रतिशत मतदान हुआ. रावतसर पंचायत समिति में हुआ 41.03 प्रतिशत मतदान, संगरिया पंचायत समिति में हुआ 45.88 प्रतिशत मतदान और टिब्बी पंचायत समिति में 43.79 प्रतिशत मतदान हुआ. जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है.
अटरू में 35.56% फीसदी मतदानः
बारां पंचायत चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है. दोपहर 1 बजे तक चारों पंचायत समितियों में मतदान प्रतिशत जारी है. छीपाबड़ौद में 42.01% फीसदी सबसे ज्यादा मतदान हुआ. छबड़ा में 38.03%, बारां में 38.75% और अटरू में 35.56% फीसदी मतदान हुआ.
इन पंचायत समिति क्षेत्र में हो रहा मतदानः
सवाईमाधोपुर में भी चौथे चरण के तहत मतदान जारी है. जिला परिषद के 15 वार्ड और 4 पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है. सवाई माधोपुर, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुर सिटी और वजीरपुर पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान हो रहा है. चारों पंचायत समिति क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक औसत 36.22 प्रतिशत मतदान हुआ. सवाई माधोपुर पंचायत समिति क्षेत्र में 34.19 प्रतिशत, चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में 38.76 प्रतिशत मतदान, गंगापुर सिटी पंचायत समिति क्षेत्र में 37.39 प्रतिशत, वजीरपुर पंचायत समिति क्षेत्र में 34.36 प्रतिशत मतदान हुआ. सवाई माधोपुर जिला परिषद के 31 में से 15 वार्डों के लिए 36.22 प्रतिशत मतदान हुआ.
दोपहर 1 बजे तक 37.30% मतदानः
झुंझुनूं में दोपहर 1 बजे तक 37.30% मतदान हुआ. जिसमें खेतड़ी सबसे आगे रहा. चौथे चरण के मतदान में दोपहर 1 बजे तक 37.30% मतदान दर्ज हुआ. खेतड़ी पंचायत समिति में सर्वाधिक 38.26% मतदान, बबाई में 37.94% मतदाताओं ने मतदान किया. मंडावा में 37.62% मतदान दर्ज, अलसीसर में 35.38% रहा मतदान का आंकड़ा रहा.
जिला परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर मतदानः
जैसलमेर के फलसूंड में पंचायत समिति राजमथाई मुख्यालय फलसूंड में दोपहर 1 बजे तक 37.98 प्रतिशत मतदान हुआ. पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर मतदान जारी है. दोपहर 1 बजे तक 37618 मतदाताओं में से 14288 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. क्षेत्र के 57 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है.