CM योगी की यूपी पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात, भत्तों में बढ़ोतरी का किया ऐलान... बढ़ाकर किया ₹1000 प्रतिमाह

CM योगी की यूपी पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात, भत्तों में बढ़ोतरी का किया ऐलान... बढ़ाकर किया ₹1000 प्रतिमाह

यूपीः CM योगी ने यूपी पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात दी है पुलिस स्मृति दिवस पर भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. मोटरसाइकिल भत्ता ₹700 से बढ़ाकर ₹1000 प्रतिमाह किया गया है. सिम/मोबाइल भत्ता ₹2000 से बढ़ाकर ₹2500 किया गया है. 

PPS अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता ₹6400 से बढ़ाकर ₹15,000 किया गया है. अराजपत्रित पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते में 70% तक की बढ़ोतरी की गई है. बैरक में रहने वाले करीब 1 लाख सिपाहियों के आवास भत्ते में भी इजाफा किया गया है. 

पुलिस आवासों,प्रशासनिक भवनों के रखरखाव के लिए भी ऐलान किया गया है. 1,380 करोड़ रुपए का कॉर्पस फंड बनाने का ऐलान किया गया है.     

मोटरसाइकिल भत्ता ₹700 से बढ़कर ₹1000 प्रतिमाह किया 
सिम/मोबाइल भत्ता ₹2000 से बढ़ाकर ₹2500 किया गया
PPS अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता ₹6400 से बढ़ाकर ₹15,000
अराजपत्रित पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते में 70% तक की बढ़ोतरी
बैरक में रहने वाले करीब 1 लाख सिपाहियों के आवास भत्ते में भी इजाफा
पुलिस आवासों,प्रशासनिक भवनों के रखरखाव के लिए भी किया ऐलान