केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-'जेजेएम घोटाले पर कांग्रेस के सवालों का नैतिक आधार नहीं'

जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जेजेएम घोटाले पर कांग्रेस के सवालों का नैतिक आधार नहीं है. कांग्रेस शासन में लापरवाही और कथित मिलीभगत से घोटाला हुआ. जेजेएम घोटाले में तत्कालीन मंत्री कई महीनों तक जेल में रहे. कई अधिकारी और ठेकेदार भी अभी जेल में हैं. सुरक्षा, शांति और स्थिरता से भारत की अर्थव्यवस्था को मिल रही गति है. 

वैश्विक तनाव के बावजूद भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. एससीओ की सांस्कृतिक बैठक में 22 देशों को  निमंत्रण भेजा. 15 से अधिक देशों ने बैठक में शामिल होने की सहमति दी. संघ के शताब्दी वर्ष पर जोधपुर में आयोजन को सौभाग्य की बात बताया. पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत का भरोसा जताया. कमल के निशान पर चुनाव लड़ रहे सभी भाजपा प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी. 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर पहुंचे. दिल्ली से जोधपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 20 से 22 नवंबर तक दिल्ली में SCO का पहला सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम होगा. दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में अंतरराष्ट्रीय फोरम आयोजित होगा. चीन समेत कई देशों ने फोरम में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया. पाकिस्तान को भी दिया गया है फोरम में शामिल होने का निमंत्रण है. 

पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर भारत आशावान है. 20 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोरम का उद्घाटन करेंगे. मरू-निनाद कार्यक्रम को लेकर शेखावत ने कहा कि मरू निनाद कार्यक्रम का यहां होना जोधपुर का सौभाग्य है. संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का जोधपुर में शामिल होना गौरव की बात है. विकास के क्षेत्र में भारत के लगातार आगे बढ़ने पर शेखावत ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रहा है. भारत आज पूरी दुनिया में बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है.