'दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा', मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की घटनाओं पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर सख्त

जयपुर: राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की घटनाओं को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर सख्त हो गए हैं. उन्होंने ऐसी घटनाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रशासन को रैगिंग रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

चिकित्सा मंत्री ने स्पष्ट किया कि रैगिंग के मामलों में दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. ऐसी घटनाओं को लेकर संबंधित कॉलेज प्रशासन की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी. किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

खींवसर ने सभी मेडिकल कॉलेजों में एंटी रैगिंग एक्शन प्लान की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही रैगिंग की घटनाओं की रोकथाम के लिए कॉलेज प्रशासन को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा है.