जयपुरः 'खेलो राजस्थान' का पहला चरण 15 दिसंबर से शुरू हो सकता है लेकिन अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के चलते कार्यक्रम में बदलाव संभव है. पहले 1 दिसंबर से खेलो राजस्थान प्रतियोगिता प्रस्तावित थी. लेकिन अब 15 दिसंबर से शुरू हो सकता है, अब 30 नवंबर तक खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा.
खेलो राजस्थान पर हर साल करीब 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे. गांव से राज्य स्तर तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी. प्रदेश की 11,341 ग्राम पंचायतों में खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा. एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती सहित 17 खेलों को मंच मिलेगा.
17 खेलों की प्रतियोगिताएं होगी आयोजितः
पहले चरण में वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी और तीरंदाजी. तीन चरणों में 17 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. कबड्डी, फुटबॉल, जूडो और निशानेबाजी भी शामिल होंगे. खो-खो, कुश्ती, बास्केटबॉल और सतोलिया को भी बढ़ावा मिलेगा. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र और पदक मिलेंगे.
15 दिसंबर से शुरू हो सकता 'खेलो राजस्थान' का पहला चरण !
पहले 1 दिसंबर से प्रस्तावित थी खेलो राजस्थान प्रतियोगिता
लेकिन अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के चलते कार्यक्रम में बदलाव संभव
अब 30 नवंबर तक खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
खेलो राजस्थान पर हर साल खर्च होंगे करीब 50 करोड़ रुपए
गांव से राज्य स्तर तक आयोजित की जाएगी खेल प्रतियोगिताएं
प्रदेश की 11,341 ग्राम पंचायतों में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती सहित 17 खेलों को मिलेगा मंच
पहले चरण में वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी और तीरंदाजी
तीन चरणों में 17 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
कबड्डी, फुटबॉल, जूडो और निशानेबाजी भी होंगे शामिल
खो-खो, कुश्ती, बास्केटबॉल और सतोलिया को भी मिलेगा बढ़ावा
बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे प्रमाण-पत्र और पदक