जयपुरः चिकित्सा मंत्री मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की घटनाओं पर चिंतित है. चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कॉलेजों से घटनाओं पर रिपोर्ट ली. खींवसर ने रैगिंग की बढ़ती घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जाहिर की. साथ ही निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के साथ रैगिंग,दुर्व्यवहार और किसी भी प्रकार का मानसिक अथवा शारीरिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए और दोषी विद्यार्थियों के साथ-साथ संस्थान के जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो. चिकित्सा मंत्री खींवसर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज शिक्षा और संस्कार के केंद्र. यहां विद्यार्थियों को सुरक्षित,सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है.
वरिष्ठ विद्यार्थियों की तरफ से कनिष्ठ विद्यार्थियों को प्रताड़ित करना,उन पर अनुचित दबाव बनाना. जबरन गतिविधियां करवाना अथवा किसी भी प्रकार से अपमानित करना गंभीर अनुशासनहीनता है. ऐसी घटनाओं को किसी भी स्तर पर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.