जयपुरः न्यू सांगानेर रोड पर गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक JDA ने बड़ा एक्शन लिया है. राजस्थान HC के आदेश पर 100 फीट रोड के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. सड़क सीमा में बनी अवैध दुकानों, मकानों और बालकनियों को ध्वस्त किया, बाउंड्री वॉल, टीनशेड, चबूतरे और सीढ़ियों पर भी बुलडोजर चला.
JDA की 4 प्रवर्तन टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया. JCB, लोडर और मजदूरों की मदद से अतिक्रमण हटाए गए. सड़क सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए अभियान चला. इस दौरान जयपुर पुलिस, सोडाला थाना पुलिस और JDA का तकनीकी-राजस्व स्टाफ मौजूद रहा.
पुलिस जाब्ता भी तैनातः
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की बाधा और कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया. JDA का प्रवर्तन दस्ता पूरी तैयारी के साथ सड़क सीमा में आ रहे निर्माणों को हटाया गया.
राजस्थान HC के आदेश पर 100 फीट रोड के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
सड़क सीमा में बनी अवैध दुकानों, मकानों और बालकनियों को किया ध्वस्त
बाउंड्री वॉल, टीनशेड, चबूतरे और सीढ़ियों पर भी चला बुलडोजर
JDA की 4 प्रवर्तन टीमों ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान
JCB, लोडर और मजदूरों की मदद से हटाए गए अतिक्रमण