सर्दियों में घने कोहरे के बीच जयपुर एयरपोर्ट फिर बनेगा विमानों का सुरक्षित विकल्प, Advanced Weather Observation System से मौसम की मिलेगी जानकारी

जयपुरः सर्दियों में घने कोहरे के बीच जयपुर एयरपोर्ट फिर विमानों का सुरक्षित विकल्प बनेगा. दिल्ली समेत आसपास के एयरपोर्ट से डायवर्ट फ्लाइट्स जयपुर एयरपोर्ट पर उतर सकेंगी. पिछले दिसंबर से फरवरी तक कम दृश्यता में 56 फ्लाइट्स जयपुर पहुंचीं. आगामी सर्दियों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. 

सुरक्षित लैंडिंग के लिए CAT III ILS उपलब्ध रहेगा. Advanced Weather Observation System से मौसम और दृश्यता की जानकारी मिलेगी. रन-वे की नई मार्किंग और अतिरिक्त ग्राउंड स्टाफ की व्यवस्था की गई है. नेविगेशन सिस्टम और रनवे लाइटिंग से विमानों के संचालन में मदद मिलेगी. घने कोहरे में भी सुरक्षित विमान संचालन के लिए एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट रहेगा. 

सर्दियों में घने कोहरे के बीच जयपुर एयरपोर्ट फिर बनेगा विमानों का सुरक्षित विकल्प
दिल्ली समेत आसपास के एयरपोर्ट से डायवर्ट फ्लाइट्स उतर सकेंगी जयपुर एयरपोर्ट पर
पिछले दिसंबर से फरवरी तक कम दृश्यता में 56 फ्लाइट्स पहुंचीं जयपुर
आगामी सर्दियों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने पूरी कर ली तैयारियां
सुरक्षित लैंडिंग के लिए CAT III ILS रहेगा उपलब्ध

Advanced Weather Observation System से मौसम और दृश्यता की मिलेगी जानकारी
रन-वे की नई मार्किंग और अतिरिक्त ग्राउंड स्टाफ की व्यवस्था की गई
नेविगेशन सिस्टम और रनवे लाइटिंग से विमानों के संचालन में मिलेगी मदद
घने कोहरे में भी सुरक्षित विमान संचालन के लिए अलर्ट रहेगा एयरपोर्ट प्रशासन    

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें