जयपुरः सवाईमाधोपुर जिला परिषद सदस्य के परिणाम सामने आए है. सवाईमाधोपुर जिला परिषद में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है. कुल 31 में से 26 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. 4 सीट पर भाजपा और 1 सीट पर निर्दलीय की जीत हुई है. वार्ड 1 कांग्रेस की रामनरी जीती, वार्ड 2 से कांग्रेस के सतीश नागर जीते, वार्ड 3 से भाजपा के कालूराम गुर्जर जीते, वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस के कुंजीलाल जीते, वार्ड 5 से कांग्रेस के शिवचरण बैरवा जीते, वार्ड 6 से कांग्रेस की रामनरी जीती, वार्ड 7 से कांग्रेस की कैलाशी जीती है.
वार्ड 8 से भाजपा के धारासिंह जीते, वार्ड 9 से कांग्रेस की सोनू देवी जीती है. वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस की वंदना जीती, वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस की शायर देवी जीती, वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस की संतो जीती, वार्ड 13 से कांग्रेस के रामभजन जीते, वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस ने चतरू लाल मीणा जीते, वार्ड 15 में कांग्रेस की आशा देवी जीती, वार्ड 16 में कांग्रेस की रज्जो देवी जीती, वार्ड 17 से कांग्रेस के रूपनारायण जीते, वार्ड 18 में कांग्रेस के देवीलाल जीते, वार्ड 19 से कांग्रेस की अनीता जीती, वार्ड संख्या 20 से भाजपा के अशोक राज मीणा जीते, वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस की संतोष देवी जीती है.
वार्ड 22 में कांग्रेस की फिल्मा बाई जीती है. वार्ड 23 से कांग्रेस की सीमा मीणा जीती है. वार्ड 24 से कांग्रेस की जैस्मीन बानो जीती है. वार्ड 25 से निर्दलीय जयप्रकाश जीते है. वार्ड 26 से कांग्रेस के मुकेश देहात जीते है. वार्ड 27 से कांग्रेस की पूजा जीती, वार्ड नंबर 28 से कांग्रेस के गिर्राज जीते, वार्ड नंबर 29 से बीजेपी की जीती, वार्ड नंबर 30 से कांग्रेस की फरेबी जीती और वार्ड 31 में कांग्रेस की गंगा जीती है.