राजस्थान पंचायत चुनाव: जयपुर में कांग्रेस का दबदबा, 179 में से 103 सीटों पर जीत; जैसलमेर और दौसा में निर्दलीयों का दबदबा

जयपुर: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव 2026 के परिणामों में कई जिलों में दिलचस्प तस्वीर सामने आ रही है. जयपुर जिले की पंचायत समितियों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक सीटों पर कब्जा जमाया है. वहीं जैसलमेर और दौसा में निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों के सामने चुनौती पेश की है. इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने की स्थिति में हैं.

जयपुर में कांग्रेस ने 103 सीटों पर दर्ज की जीत:
जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों के कुल 179 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं. इनमें कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे अधिक सीटें हासिल कीं. भाजपा को 39 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की. इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों के खाते में 9 सीटें गईं.

जैसलमेर की सांकड़ा में निर्दलीयों के भरोसे सत्ता का गणित:
जैसलमेर जिले की पंचायत समिति सांकड़ा के सभी 15 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं. यहां कांग्रेस ने 7 वार्डों में जीत दर्ज की, भाजपा को 3 सीटें मिलीं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 5 वार्डों में बाजी मारी.
सांकड़ा में किसी एक राष्ट्रीय पार्टी को सभी सीटों पर जीत नहीं मिली. ऐसे में पंचायत समिति के राजनीतिक समीकरणों में निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका अहम हो सकती है.

सांकड़ा पंचायत समिति के वार्डवार परिणाम:
वार्ड 1: कांग्रेस के धर्मवीर सिंह 235 वोटों से विजयी.
वार्ड 2: कांग्रेस के हरचन्द राम 718 वोटों से विजयी.
वार्ड 3: कांग्रेस की जुबेदा निर्विरोध निर्वाचित.
वार्ड 4: भाजपा की जीतू कंवर 558 वोटों से विजयी.
वार्ड 5: निर्दलीय जसवंत सिंह 226 वोटों से विजयी.
वार्ड 6: भाजपा की सुरेश कंवर 17 वोटों से विजयी.
वार्ड 7: निर्दलीय रफीक खान 201 वोटों से विजयी.
वार्ड 8: कांग्रेस के हाजी खान निर्विरोध निर्वाचित.
वार्ड 9: कांग्रेस की प्रेम कंवर 2,445 वोटों से विजयी.
वार्ड 10: निर्दलीय लूणाराम 164 वोटों से विजयी.
वार्ड 11: निर्दलीय सुमेर सिंह 75 वोटों से विजयी.
वार्ड 12: भाजपा की हवा कंवर/भूरसिंह 172 वोटों से विजयी.
वार्ड 13: कांग्रेस की मीना/निम्बाराम 181 वोटों से विजयी.
वार्ड 14: कांग्रेस के रावल सिंह 311 वोटों से विजयी.
वार्ड 15: निर्दलीय हेमाराम 55 वोटों से विजयी.
सांकड़ा के परिणामों में कांग्रेस 7, भाजपा 3 और निर्दलीय 5 सीटों पर विजयी रहे. अब पंचायत समिति के राजनीतिक समीकरणों में निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है.

दौसा की बसवा में निर्दलीयों ने मारी बाजी:
दौसा जिले की बसवा पंचायत समिति के सभी 15 वार्डों के परिणाम भी घोषित हो गए हैं. यहां निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे अधिक 7 सीटों पर जीत दर्ज की. कांग्रेस को 4, भाजपा को 3 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक सीट मिली.

बसवा पंचायत समिति के वार्डवार परिणाम:
वार्ड 1: भाजपा की गुड्डी देवी विजयी.
वार्ड 2: निर्दलीय भुवनेश्वर सिंह विजयी.
वार्ड 3: निर्दलीय उम्मेद सिंह विजयी.
वार्ड 4: कांग्रेस के तेज सिंह विजयी.
वार्ड 5: निर्दलीय नरसीराम विजयी.
वार्ड 6: निर्दलीय रत्तीराम विजयी.
वार्ड 7: भाजपा की कांता देवी विजयी.
वार्ड 8: निर्दलीय आशीष गुर्जर विजयी.
वार्ड 9: कांग्रेस की नीलम यादव विजयी.
वार्ड 10: बसपा के विकास प्रजापत विजयी.
वार्ड 11: भाजपा की रिंकू देवी विजयी.
वार्ड 12: कांग्रेस की मीरा देवी विजयी.
वार्ड 13: निर्दलीय माया देवी विजयी.
वार्ड 14: कांग्रेस की कांता विजयी.
वार्ड 15: निर्दलीय कमला देवी विजयी.

बसवा में निर्दलीयों ने 7 वार्ड जीतकर सबसे अधिक सीटें हासिल कीं. ऐसे में यहां भी पंचायत समिति के गठन और राजनीतिक समीकरणों में निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका अहम रहेगी.

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें