जयपुर: नए साल में 16 आईएफएस अफसरों का अलग-अलग वेतन शृंखला में प्रमोशन प्रस्तावित है. ये प्रमोशन वन संरक्षक वेतन शृंखला से लेकर वरिष्ठ वेतन शृंखला तक प्रस्तावित हैं. इसे लेकर कार्मिक विभाग जल्द प्रक्रिया शुरू करेगा.
अभी वन महकमे के नए प्रशासनिक मुखिया की तलाश जारी है तो वहीं नए साल में अलग-अलग वेतन शृंखलाओं में प्रमोशन भी ड्यू हैं.
--- अलग-अलग वेतन शृंखलाओं में 16 आईएफएस के प्रमोशन प्रस्तावित ---
-2013 बैच के 4 आईएफएस होंगे चयन से वन संरक्षक वेतन शृंखला में पदोन्नत
-सविता दहिया, आलोक नाथ गुप्ता,हेमंत सिंह और अजित उचोई की वन संरक्षक वेतन शृंखला में पदोन्नति प्रस्तावित.
-2014 बैच के 3 आईएफएस कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला से होंगे चयन वेतन शृंखला में प्रमोट
-डॉ. रामानंद भाकर, वेंकदोथ केतन कुमार, मोहित गुप्ता का चयन वेतन शृंखला में प्रमोशन प्रस्तावित.
-2019 बैच के 5 आईएफएस को वरिष्ठ वेतन शृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला में हो सकते प्रमोट
-अरुण कुमार डी., माना सिंह, मारिया शाइन, पी बालामुरुगन, कस्तूरी प्रशांत सुले हो सकेत प्रशासनिक वेतन शृंखला में प्रमोट.
-2022 बैच के 4 आईएफएस का कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतन शृंखला में प्रमोशन प्रस्तावित.
-विवेकानंद माणिकराव,काव्या बी.वी., जी. वेंकटेश, चेतन कुमार का वरिष्ठ वेतन शृंखला में प्रमोशन प्रस्तावित .
कुल मिलाकर 120 से ज्यादा ऑल इंडिया सेवा अधिकारियों के नए साल में प्रमोशन के आसार हैं. इनमें 65 आईएएस और 40 आईपीएस हो सकते हैं. वहीं आरएफएस से आईएफएस के प्रमोशन भी एक साल से पेंडिंग हैं.