जिन JEN-AEN के कार्यकाल में खड़े हुए अवैध निर्माण, अब वही XEN बनकर पहुंचे अतिक्रमण हटाने, दुकानों और भवनों पर चला बुलडोजर

जयपुरः जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर JDA की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की गई. इस दौरान खास बात ये देखने को मिली कि जिन JEN-AEN के कार्यकाल में अवैध निर्माण खड़े हुए अब वे ही XEN बनकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंचे. 14 साल में JDA ने 41 जोन उपायुक्त व 17 सतर्कता निरीक्षक लगाए, लेकिन सब मौन. 

100 फीट सड़क अतिक्रमण से सिमटकर 40-60 फीट रह गई थी. 2.4 किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब 260 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए. दो चरणों में 130 से ज्यादा मकान-दुकानों के आगे के हिस्से तोड़े गए. कई जगह 100 फीट चौड़ी सड़क अतिक्रमण के चलते 40 से 60 फीट रह गई. 

कार्रवाई में लगाए भेदभाव के आरोप:
करीब 500 मीटर क्षेत्र में दुकानों, मैरिज गार्डन और भवनों पर बुलडोजर चला. कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने JDA अधिकारियों को घेरा, स्थानीय लोगों ने विरोध जताया. शादी से पहले मैरिज गार्डन का शामियाना और प्रवेश द्वार भी कार्रवाई की जद में आए. स्थानीय व्यापारियों ने कार्रवाई में भेदभाव के आरोप लगाए है.    

न्यू सांगानेर रोड पर गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक JDA ने बड़ा एक्शन लिया है. राजस्थान HC के आदेश पर 100 फीट रोड के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. सड़क सीमा में बनी अवैध दुकानों, मकानों और बालकनियों को ध्वस्त किया, बाउंड्री वॉल, टीनशेड, चबूतरे और सीढ़ियों पर भी बुलडोजर चला. JDA की 4 प्रवर्तन टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया. JCB, लोडर और मजदूरों की मदद से अतिक्रमण हटाए गए. सड़क सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए अभियान चला. 

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें