जनता ने भाजपा को दिया करारा जवाब, यह आवाज बदलाव का बड़ा संदेश दे रही, नतीजों के बीच PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की आई प्रतिक्रिया

जयपुरः नतीजों के बीच PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की प्रतिक्रिया सामने आई है. कहा कि कांग्रेस को मिला बहुमत इस बात का स्पष्ट संकेत है भाजपा सरकार 3 साल में जनता को भरोसा खो चुकी है यह आवाज बदलाव का बड़ा संदेश दे रही है. बीजेपी सरकार के लिए अब उल्टी गिनती का काउंटडाउन शुरु हो चुका है. जनादेश उन लोगों को करारा जवाब है. जो सत्ता के अहंकार में जनता की आवाज को अनसुना कर रहे हैं. गांव और ढाणी की जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है सभी कार्यकर्ताओं को मैं जीत की बधाई देता हूं. 

बता दें कि जयपुर जिले की पंचायत समितियों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक सीटों पर कब्जा जमाया है. वहीं जैसलमेर और दौसा में निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों के सामने चुनौती पेश की है. इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने की स्थिति में हैं.

जयपुर में कांग्रेस ने 103 सीटों पर दर्ज की जीत:
जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों के कुल 179 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं. इनमें कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे अधिक सीटें हासिल कीं. भाजपा को 39 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की. इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों के खाते में 9 सीटें गईं.     

जैसलमेर की सांकड़ा में निर्दलीयों के भरोसे सत्ता का गणित:
जैसलमेर जिले की पंचायत समिति सांकड़ा के सभी 15 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं. यहां कांग्रेस ने 7 वार्डों में जीत दर्ज की, भाजपा को 3 सीटें मिलीं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 5 वार्डों में बाजी मारी. सांकड़ा में किसी एक राष्ट्रीय पार्टी को सभी सीटों पर जीत नहीं मिली. ऐसे में पंचायत समिति के राजनीतिक समीकरणों में निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका अहम हो सकती है.

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें