BAP और RLP पार्टी बनी कांग्रेस के लिए सिरदर्द ! आदिवासी वोट बैंक में लगाई बड़ी सेंध, मारवाड़ के कई जिलों में किया Damage

पंचायत चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया. नतीजों में काग्रेंस ने सभी को पीछे छोडते हुए जीत का परचम लहराया. लेकिन पंचायत चुनाव में BAP के साथ RLP पार्टी भी कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन गई. RLP ने कई जगह कांग्रेस को चुनाव में Damage किया.
विस्तार में

जयपुरः पंचायत चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया. नतीजों में काग्रेंस ने सभी को पीछे छोडते हुए जीत का परचम लहराया. लेकिन पंचायत चुनाव में BAP के साथ RLP पार्टी भी कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन गई. RLP ने कई जगह कांग्रेस को चुनाव में Damage किया. 

नागौर, डीडवाना-कुचामन, जयपुर ग्रामीण, अजमेर और मारवाड़ के कई जिलों में कांग्रेस को नुकसान हुआ, कांग्रेस के जाट, दलित और मुस्लिम वोट बैंक में RLP ने सेंध लगाई है. इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है. कांग्रेसी रणनीतिकार अब देखते है RLP को लेकर क्या योजना बनाते है ?

आदिवासी वोट बैंक में बड़ी सेंध:
वागड़ के चारों जिलों में BAP ने कांग्रेस को बहुमत नहीं हासिल करने दिया है. सलूंबर, डूंगरपुर ,बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिला परिषद में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिला. और BAP ने फिर कांग्रेस के आदिवासी वोट बैंक में बड़ी सेंध लगा दी. 

कांग्रेस को Damage:
इससे पहले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी BAP ने कांग्रेस को Damage किया था. अब आगामी विधानसभा चुनाव में भी BAP कांग्रेस के लिए Challenge रहेगी. अब देखते हैं कांग्रेस का Think Tank Future में BAP को लेकर क्या प्लान बनाती है ?