Alwar News: बानसूर में बड़ा हादसा! गैस सिलेंडर लीकेज से टेंट की चांदनी में लगी भीषण आग, 20-25 महिला-पुरुष झुलसे; दो महिलाओं की हालत गंभीर

अलवर जिले के बानसूर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां गैस सिलेंडर में लीकेज होने से टेंट की चांदनी में अचानक आग लग गई. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसकी चपेट में आने से करीब 20 से 25 महिला-पुरुष झुलस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
विस्तार में

अलवर: अलवर जिले के बानसूर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां गैस सिलेंडर में लीकेज होने से टेंट की चांदनी में अचानक आग लग गई. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसकी चपेट में आने से करीब 20 से 25 महिला-पुरुष झुलस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घटना में झुलसे लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है. वहीं अन्य सभी घायलों को उपचार के लिए कोटपूतली रेफर किया गया.

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे:
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. उपखंड अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार और तहसीलदार अभिमन्यु सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली. अधिकारियों ने घटना की परिस्थितियों और घायलों के संबंध में जानकारी जुटाई.

सिलेंडर लीकेज से हादसे की आशंका:
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण टेंट की चांदनी में आग लगी. अचानक आग फैलने से वहां मौजूद महिला-पुरुष इसकी चपेट में आ गए. हादसे के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई.