बहरोड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर ने कुचला... मां और दो मासूम बेटों की मौत, पति से विवाद के बाद शिकायत देने थाने पहुंची थी महिला

बहरोड़ में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मां और दो मासूम बेटों की मौत हो गई, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रेलर ने महिला और दो बच्चों को कुचल दिया. हादसे में 30 वर्षीय कविता देवी और 5 व 3 साल के बेटों की मौत हो गई. नीमराना थाने से महज 150 मीटर दूर हीरो चौक पर हादसा हुआ.
विस्तार में

अलवरः बहरोड़ में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मां और दो मासूम बेटों की मौत हो गई, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रेलर ने महिला और दो बच्चों को कुचल दिया. हादसे में 30 वर्षीय कविता देवी और 5 व 3 साल के बेटों की मौत हो गई. नीमराना थाने से महज 150 मीटर दूर हीरो चौक पर हादसा हुआ. 

पति से विवाद के बाद महिला शिकायत देने थाने पहुंची थी. शिकायत देकर बच्चों के साथ लौटते समय हाईवे पार करते वक्त हादसा हुआ. जहां ट्रेलर ने महिला और दो बच्चों को कुचल दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. 

तीन सदस्यों की मौतः
हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने वाहन जब्त किया है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. नीमराणा थाना अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस थाने के पास सुबह एक ट्रेलर ने सड़क पार करते समय मां और दो बेटों को टक्कर मार दी, हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान कविता देवी के रूप में हुई है. हादसे में उनके दो मासूम बेटों की भी जान चली गई.