पंचायत चुनाव परिणाम पर बीजेपी का चिंतन, जिला प्रमुख-प्रधान के दावेदारों पर भी जारी मंथन, देखिए खास रिपोर्ट

पंचायत चुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी में समीक्षा का दौर जारी है वही जहां जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान बनने है उसे लेकर भी दावेदारों के नामों पर चिंतन हो रहा इसी दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मुलाकात की.
विस्तार में

जयपुरः पंचायत चुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी में समीक्षा का दौर जारी है वही जहां जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान बनने है उसे लेकर भी दावेदारों के नामों पर चिंतन हो रहा इसी दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मुलाकात की.

पंचायत चुनावों के परिणामों को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता निराश नहीं है लेकिन इंट्रो इंस्पेक्शन का समय है कि डबल इंजन सरकार के कामों में क्या कमी रह गई ये कहना है केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जयपुर में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने परिणामों को लेकर अपनी राय रखी 

अपने जयपुर दौरे में गजेंद्र सिंह शेखावत बीजेपी प्रदेश मुख्यालय आए और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ मुलाकात की. चुनाव परिणाम समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई जोधपुर के परिणामों पर स्थानीय सांसद होने के नाते शेखावत ने अपनी बात रखी. 

पंचायत चुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए प्रभारियों का आगमन शुरू हो गया है बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार जयपुर पहुंची और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार से बातचीत की जिला प्रमुख चयन को लेकर पार्टी मुख्यालय पहुंचे दावेदारों से भी शीर्ष नेतृत्व मिला पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सांवर लाल जाट की पत्नी नर्बदा देवी ने बहू को अजमेर जिला प्रमुख बनाने की मांग को लेकर बीजेपी प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात की