
अलवरः खैरथल-तिजारा में शादी की खुशियां मातम में बदल गई. सड़क हादसे में RAS अधिकारी योगेश कुमार की दर्दनाक मौत हो गई. खैरथल-तिजारा जिले के गोठड़ा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ. अलवर में लेबर इंस्पेक्टर पद पर तैनात RAS अधिकारी योगेश कुमार लवानिया की मौत हो गई.
पिकअप और टैंपो की आमने-सामने भिड़ंत के बाद अधिकारी पिकअप के नीचे दबे. इसके बाद आनन फानन में ग्रामीणों ने पिकअप के नीचे से निकाला, और अलवर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. योगेश किशनगढ़बास से अपने पैतृक गांव ककराली मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे.
घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां:
योगेश 2021 बैच के RAS अधिकारी थे , 12 फरवरी 2027 को शादी होनी थी. महज 7 दिन पहले बहन सरपंच बनी थी, वहीं घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था.