महज एक वोट से अनीशा जाटव ने मारी बाजी, धौलपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की जीत, जानें किसे दिया जीत का श्रेय?

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत धौलपुर में जिला प्रमुख पद के लिए हुए निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी अनीशा जाटव ने कड़े मुकाबले में एक वोट से जीत दर्ज की. अनीशा जाटव को 15 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सोमवती भास्कर को 14 मत प्राप्त हुए. इस जीत के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह देखने को मिला. जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी ने
विस्तार में

धौलपुर: पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत धौलपुर में जिला प्रमुख पद के लिए हुए निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी अनीशा जाटव ने कड़े मुकाबले में एक वोट से जीत दर्ज की. अनीशा जाटव को 15 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सोमवती भास्कर को 14 मत प्राप्त हुए. इस जीत के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह देखने को मिला. जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी ने बताया कि जिला प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान और मतगणना की प्रक्रिया संपन्न करवाई गई. निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी की गई.

महिला सशक्तिकरण रहेगी पहली प्राथमिकता:
निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित जिला प्रमुख अनीशा जाटव जिला प्रमुख कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने पदभार ग्रहण किया. इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण को अपनी पहली प्राथमिकता बताया. साथ ही अपनी जीत का श्रेय राजाखेड़ा विधायक रोहित वोहरा और विधायक संजय जाटव को दिया.

चुनाव के दौरान गरमाया सियासी माहौल:
जिला प्रमुख चुनाव के दौरान धौलपुर में सियासी माहौल भी गरमाया रहा. मतदान से पहले पुलिस की दबिश की कार्रवाई को लेकर विधायक रोहित वोहरा ने नाराजगी जताई. हालांकि, कड़े चुनावी मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी ने एक वोट से जीत हासिल कर जिला प्रमुख पद पर कब्जा जमा लिया.