
जयपुरः राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के नतीजों ने सियासी तस्वीर बदल दी है. कहीं कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखा तो कहीं बीजेपी ने बाजी पलटकर सबको चौंका दिया. कई जिलों में निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों ने भी जीत का परचम लहराया हैं. चूरू में बहुमत के बावजूद कांग्रेस को मिली हार ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोंरी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं किस जिले में किस पार्टी का जिला प्रमुख बना और कहां किसने मारी बाजी?
नागौर RLP ने सबको चौंका दिया है. जिला प्रमुख सीट पर आरएलपी ने कब्जा जमाया है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पांचाराम जिला प्रमुख बने है. इस जीत के साथ ही नागौर की जिला परिषद में क्षेत्रीय पार्टी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. तो वहीं डूंगरपुर से जिला प्रमुख चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी के अनुतोष रोत जीते है. इस जीत के साथ ही डूंगरपुर जिला परिषद में भारत आदिवासी पार्टी ने जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया है.
बांसवाड़ा से BAP ने सीट पर कब्जा जमाया है. पार्टी की रीना रावत जिला प्रमुख बनी है. भाजपा से गठबंधन के बाद एक वोट से जीत दर्ज की. जबकि कांग्रेस के विकास बामनिया को हार मिली. कांग्रेस को महज एक वोट की दरकार थी. भाजपा ने BAP पार्टी का साथ दिया.
निर्दलीय उम्मीदवारों ने इन जिलों में लहराया परचमः
नागौर से RLP के पांचाराम बने जिला प्रमुख
डूंगरपुर से भारत आदिवासी पार्टी के अनुतोष रोत बने जिला प्रमुख
बांसवाड़ा से BAP पार्टी की रीना रावत बनी जिला प्रमुख
कांग्रेस ने इन जिलों पर जमाया कब्जाः
जयपुर से कांग्रेस के यशवीर शूरा जीते हैं.
धौलपुर से कांग्रेस की अनीशा सिंह ने जीत दर्ज की है. निर्दलीय प्रत्याशी सोमवती भास्कर को हराया है.
सलूम्बर से कांग्रेस की पुष्पा देवी बनी पहली जिला प्रमुख
जैसलमेर को कांग्रेस से मिली 21 साल की युवा जिला प्रमुख, संतोष कुमारी निर्विरोध निर्वाचित
बूंदी में कांग्रेस की हंसा गुर्जर बनी जिला प्रमुख
टोंक में कांग्रेस की अलका बैरवा बनी जिला प्रमुख
कोटपूतली-बहरोड़ में कांग्रेस के रामनिवास यादव बने जिला प्रमुख
सिरोही में कांग्रेस के गुमान सिंह देवड़ा बने जिला प्रमुख
भीलवाड़ा से कांग्रेस के कैलाश मीणा बने जिला प्रमुख
चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस की रतनी देवी बनी जिला प्रमुख
स.माधोपुर में कांग्रेस की आशा बैरवा बनी जिला प्रमुख
बीकानेर में कांग्रेस की निकिता डूडी बनी जिला प्रमुख
ब्यावर में कांग्रेस की ममता गुर्जर बनी जिला प्रमुख
दौसा में कांग्रेस की बीना बैरवा बनी जिला प्रमुख
जालोर में कांग्रेस की आसु देवासी बनी जिला प्रमुख
राजसमंद में कांग्रेस की सुंदर देवी कीर बनी जिला प्रमुख
फलोदी में जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशवंत कंवर ने 19 मतों के अंतर से जीत दर्ज की
सीकर में कांग्रेस की सुनीता गठाला बनी जिला प्रमुख
झुंझुनूं में कांग्रेस की कोमल भंवरिया बनी जिला प्रमुख
हनुमानगढ़ में कांग्रेस की रेणु जांगू बनी जिला प्रमुख
अलवर में कांग्रेस की अनीता मीणा बनी जिला प्रमुख
जोधपुर में कांग्रेस की प्रमिला चौधरी बनी जिला प्रमुख
भरतपुर में कांग्रेस की रेणूबाला बनी जिला प्रमुख
बाड़मेर में कांग्रेस के गफूर अहमद बने जिला प्रमुख
BJP के जिला प्रमुखः
अजमेर में BJP की पूजा भंसाली बनी जिला प्रमुख
पाली में BJP की सीता देवी बावरी बनी जिला प्रमुख
उदयपुर में BJP के हिम्मत सिंह झाला बने जिला प्रमुख
प्रतापगढ़ में BJP की हकरी देवी बनी जिला प्रमुख
बालोतरा से BJP की सुशीला बनी जिला प्रमुख
झालावाड़ में BJP की वर्षा झाला बनी जिला प्रमुख
चूरू में BJP की कनिका राठौड़ बनी जिला प्रमुख
डीग में BJP की रेणू सिंह बनी जिला प्रमुख
खैरथल-तिजारा से BJP के इंद्रजीत यादव बने जिला प्रमुख
डीडवाना-कुचामन में बीजेपी के बुधाराम गरवा बने जिला प्रमुख