जयपुरः जयपुर में भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो आयोजित हुआ. जलमहल के ऊपर आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखे. सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम के ध्रुव हेलिकॉप्टर ने डॉल्फिन और क्रॉस फॉर्मेशन बनाई. सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम के 9 हॉक-132 विमानों ने स्टंट दिखाए.
तेजस, ब्रह्मोस और क्रॉस फॉर्मेशन से दर्शकों को रोमांचित किया. 100 फीट से 1000 फीट ऊंचाई पर विमानों ने अलग-अलग फॉर्मेशन बनाए. आसमान में हेलिकॉप्टरों ने तिरंगा बनाकर जयपुर को सलाम किया. इस दौरान एयर शो देखने बड़ी संख्या में जयपुराइट्स पहुंचे. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर के लिए गर्व की बात. एयर शो से युवाओं में सेना में जाने का जज़्बा बढ़ेगा.