खैरथल-तिजारा में खाकी पर ACB की कार्रवाई, 2 लाख की रिश्वत लेते DST के दो कांस्टेबल रंगेहाथ गिरफ्तार

जयपुर: खैरथल-तिजारा में खाकी पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई की. 2 लाख की रिश्वत लेते DST के दो कांस्टेबल रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. मावा कारोबारी पर छापे और फैक्ट्री सीज करने की धमकी दे रहे थे. 

नकली कलाकंद बनाने का आरोप लगाकर दबाव बनाया जा रहा था. आरोपियों ने फैक्ट्री पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी हटाया. माल नष्ट नहीं कराने और कार्रवाई नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगी. कांस्टेबल ब्रजेश 210 और ईश्वर सिंह कांस्टेबल 333 ACB के हत्थे चढ़े. 

सत्यापन में 2.20 लाख रुपए की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई. ट्रैप के दौरान 2 लाख रुपए लेते दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए. ACB चौकी अलवर प्रथम ने ट्रैप की कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में कार्रवाई हुई.DSP शब्बीर खान के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया.  

खैरथल-तिजारा में खाकी पर ACB की कार्रवाई: 
-2 लाख की रिश्वत लेते DST के दो कांस्टेबल रंगेहाथ गिरफ्तार
-मावा कारोबारी पर छापे और फैक्ट्री सीज करने की दे रहे थे धमकी 
-नकली कलाकंद बनाने का आरोप लगाकर बनाया जा रहा था दबाव
-आरोपियों ने फैक्ट्री पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी हटाया 
-माल नष्ट नहीं कराने और कार्रवाई नहीं करने की एवज में मांगी रिश्वत
-कांस्टेबल ब्रजेश 210 और ईश्वर सिंह कांस्टेबल 333 ACB के हत्थे चढ़े
-सत्यापन में 2.20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने की हुई पुष्टि
-ट्रैप के दौरान 2 लाख रुपये लेते दोनों आरोपी किए गए गिरफ्तार
-ACB चौकी अलवर प्रथम ने की ट्रैप की कार्रवाई 
-पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में हुई कार्रवाई
-DSP शब्बीर खान के नेतृत्व में कार्रवाई को दिया गया अंजाम