अजमेर : RPSC से खबर मिल रही है. उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 को लेकर आयोग ने साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया है. SI भर्ती के साक्षात्कार का तृतीय चरण 2 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा.
सहायक आचार्य भर्ती-2025 के केमिस्ट्री विषय के साक्षात्कार 2 से 20 नवंबर तक होगा. इकोनॉमिक्स विषय के साक्षात्कार 26 और 27 नवंबर को आयोजित होंगे. अभ्यर्थियों को नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र और मूल प्रमाण पत्रों के साथ फोटो प्रतियां लानी होगी.
#Ajmer: RPSC से खबर उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर भर्ती-2025, आयोग ने जारी किया साक्षात्कार कार्यक्रम, SI भर्ती के साक्षात्कार का तृतीय चरण.... #RajasthanWithFirstIndia @RPSC1 @shubhamjain8824 https://t.co/c9578HhNjK
— First India News (@1stIndiaNews) October 23, 2026
दस्तावेज पूरे नहीं होने पर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित किया जा सकता है. साक्षात्कार पत्र RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर समयानुसार अपलोड किए जाएंगे.